img-fluid

‘धुरंधर’ के बाद निर्माता हंसल मेहता की जॉम्बी फिल्म प्रलय में नजर आएंगे रणवीर सिंह

April 05, 2026

मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ‘धुरंधर’ (‘Dhurendhar’) के बाद फिल्म ‘प्रलय’ (‘Pralay’.) में नजर आएंगे। ‘प्रलय’ का निर्माण 2026 के बीच में शुरू हो जाएगा। इसके निर्माता (producer) हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने हाल ही में जॉम्बी पर आधारित अपनी इस फिल्म के बारे में खुलकर बात की। साथ ही जानिए फिल्म का बजट कितना है?

कितना है ‘प्रलय’ का बजट?
इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे। जय, हंसल मेहता के बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता के साथ ‘स्कैम 1992’ का सह-निर्देशन किया था। फिल्म हंसल मेहता की कंपनी के बैनर तले बनेगी। रणवीर सिंह की प्रोडक्शन कंपनी भी सह-निर्माता है। फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहे है।


  • ‘प्रलय’ की कहानी?
    हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की एक खबर के अनुसार, फिल्म ‘प्रलय’ एक सर्वनाश (अपोकैलिप्स) के बाद की दुनिया की कहानी है, जिसमें जॉम्बी का आतंक फैला हुआ है। यह जोस सारामागो के प्रसिद्ध उपन्यास ‘ब्लाइंडनेस’ का रूपांतरण नहीं है। इसकी कहानी जय मेहता और विशाल कपूर ने मिलकर लिखी है। हंसल मेहता ने कहा कि ‘ब्लाइंडनेस’ जैसी किताब को फिल्म में अच्छे से नहीं उतारा जा सकता।

    ‘प्रलय’ की स्टार कास्ट
    रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी। कल्याणी प्रियदर्शन, मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी हैं। उनकी हाल की फिल्म ‘लोका’ काफी चर्चित रही है। फिल्म का शूटिंग 2026 के बीच में शुरू हो सकती है। फिल्म में एक अंतरराष्ट्रीय टीम भी काम करेगी।

    Share:

  • कूटनीतिक सफलता.... ईरान युद्ध के बीच होर्मुज से अब तक निकले तेल-गैस से भरे भारत के 9 जहाज

    Sun Apr 5 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष (West Asia Crisis) के बीच ईरान (Iran) ने समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लगभग बंद कर दिया है। इससे खाड़ी देशों से गैस और तेल की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में तेल की कीमतों में आग लगी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved