मनोरंजन

देश में ताबड़तोड़ कमाई के बाद अब जापान में RRR मचाएगी धूम, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज


मुंबई। मशहूर फिल्म मेकर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने देश-विदेश में कई रिकॉर्ड कायम किए। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही ना सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई की बल्कि लोगों की काफी प्रशंसा भी हासिल की। देश में कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद चर्चा में आई यह फिल्म अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर यह फिल्म ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। दरअसल, देश में कई रिकॉर्ड बनाने और जमकर कमाई करने के बाद अब यह फिल्म जापान में रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है।

हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक साउथ की यह सुपरहिट फिल्म अगले दो महीने यानी अक्टूबर में जापान में प्रदर्शित की जाएगी। जापान में फिल्म रिलीज की जानकारी देते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। फिल्म के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह जानकारी सबके साथ साझा की। अपने पोस्ट में मेकर्स ने लिखा, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि फिल्म आरआरआर 21 अक्टूबर, 2022 को जापान में रिलीज हो रही है। इस जानकारी के सामने आते ही आरआरआर इन जापान हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।


यह फिल्म लगातार कई कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हाल ही में ड्यून और डॉक्टर स्ट्रेंज के पटकथा लेखक जॉन स्पैहट्स ने इस फिल्म को खूब सराहा था। 1920 के दशक के आसपास बुनी गई फिल्म आरआरआर दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीतारामराजू और कोमाराम भीम पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, अभिनेता अजय देवगन, ओलिविया मॉरिस, समुथिरकानी, एलिसन डूडी, रे स्टीवेन्सन भी अहम किरदार निभाते दिखाई दिए हैं। फिल्म को समीक्षकों भारत और दुनिया भर में दर्शकों से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RRR Movie (@rrrmovie)

साल 2017 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के बाद आरआरआर एसएस राजामौली की पहली फिल्म थी, जिसने इतनी बड़ी सफलता हासिल की। फिल्म दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में एक साथ रिलीज की गई। महामारी और लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट को कई बार आगे बढ़ाया गया। वहीं, सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो महीने बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरआर (हिंदी) जून में “दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म” बनी है।

Share:

Next Post

दिसंबर तक इंदौर को एयरपोर्ट पर तैयार होगा नया कार्गो टर्मिनल

Fri Jul 22 , 2022
एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल के पास तेजी से शुरू हुआ काम… दो हजार वर्ग मीटर में 15 करोड़ से हो रहा तैयार इन्दौर।  इंदौर (Indore) के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल ( Devi Ahilya Holkar International Airport) पर इस साल के अंत तक व्यापार के लिहाज से एक नई सौगात मिलने जा रही है। यहां […]