img-fluid

चार दिन बाद फिर शुरू हो सकता है ठंड का दौर

January 22, 2021

  • कल से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार मौसम बदल रहा है। कई जगहों पर ठंड गायब सी हो गई है तो कई जगहों पर दिन और रात में लोगों को ठंड ने परेशान किया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में गुजरात पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात और आज से उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार से दिन और रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि 25 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के कारण 26 जनवरी से फिर तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस वजह से जनवरी के अंतिम सप्ताह में ठंड बढ़ सकती है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में गुजरात पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। साथ ही हवा का रुख उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इससे दिन के तापमान में तो बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। आज एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने वाला है। तीव्र आवृत्ति वाले इस वेदर सिस्टम से पंजाब, हरियाणा क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हवा के रुख में बदलाव आने से मध्य प्रदेश में भी वातावरण में नमी बढऩे लगेगी। इससे बादल छाने लगेंगे। इससे शनिवार से रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। शुक्ला के मुताबिक 25 जनवरी को यह सिस्टम उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। इससे एक बार फिर हवा का रुख बदलकर उत्तरी होने की संभावना है। सर्द हवाएं चलने के कारण 26 जनवरी से वातावरण में सिहरन बढऩे लगेगी। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। हालांकि अब शीतलहर चलने के आसार कम ही हैं।

हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि आज से फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका ग्वालियर अंचल में असर 24 जनवरी से शुरू होगा। पूर्वी मप्र में हल्की बारिश तो अंचल में बादल छाएंगे। पूर्वी मप्र में हल्की बारिश तो ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाएंगे। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

Share:

  • निगम में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे अधिकारी-कर्मचारी जाएंगे अपने मूल विभाग में

    Fri Jan 22 , 2021
    निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग प्रमुख सचिव को लिखा पत्र भोपाल। नगर निगम की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों का भार तक वहन नहीं कर पा रहा है। लिहाजा निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग प्रमुख सचिव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved