जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

किसान की हत्या कर जंगल में फेंक दी लाश

  • बरेला के ग्राम पंचायत सिहोरा की घटना, हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहोरा में अज्ञात आरोपियों ने एक किसान की धारदार हथियारों से हमला कर नृशंस हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक जगलों में अपने जानवर चराने के लिए आया हुआ था, उसी समय आरोपियों ने घात लगाकर वार कर उसे मौत के घट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसएफएल की टीम ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सिहोरा निवासी परम लाल पटैल उम्र 30 पेशे से किसानी करता है। आज सुबह घर से जानवर लेकर सिहोरा-महंगवा मार्ग के जंगल में छोडने गया हुआ था। उसी वक्त अज्ञात आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर परम लाल को मौत के घाट उतार दिया।


सुबह 7 बजे निकला था घर से
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक किसान परमलाल पटेल आज सुबह करीब 7 बजे गायों को जंगल छोडऩे के लिए घर से निकला था। तभी करीब 8 बजे के पास वह जंगल पहुंचा उसी समय अज्ञात आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह जमीन पर गिर गया और गंभीर चोटे आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

खेती किसानी करके करता था जीवन-यापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक परमलाल पटेल के घर के पास ही उसकी पुश्तैनी 1 एकड़ जमीन है। जिसमें वह खेती करके अपने जीवन यापन करता था। मृतक के साथ उसकी एक बुजुर्ग मां भी रहती थी।

मृतक के घर में थी आधा दर्जन गाय
जानकारी के अनुसार मृतक किसान के घर में आधा दर्जन गाय थी, जिससे वह गांव वालों को दूध बेचता था। आज सुबह वह गायों को जंगल छोडऩे गया हुआ था। उसी समय आरोपियों ने उसके ऊपर चाकू उसे दनादन बार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

ग्राम पंचायत सिहोरा निवासी किसान परमलाल पटेल की सुबह अज्ञात आरोपियों ने चाकू से दनादन बार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जितेन्द्र यादव, थाना प्रभारी बरेला

Share:

Next Post

500 स्कूल संचालित 22 ने ही कराया रजिस्ट्रेशन

Fri Sep 16 , 2022
स्कूल का रजिस्ट्रेशन कराने में पीछे उज्जैन अधिकारी ने कहा सर्वे कराएंगे प्ले स्कूल, केजी वन और केजी टू के बच्चों के लिए महिला बाल विकास जिम्मेदार उज्जैन। शहरभर में संचालित हो रहे निजी व सरकारी प्ले स्कूलों की मान्यता का फैसला अब महिला एवं बाल विकास के पाले में हैं। प्ले स्कूल से लेकर […]