नई दिल्ली। एक बेटी की ढाल उसका पिता होता है. जब वह अपने पिता के साथ होती है तो अपने आप को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करती है, लेकिन क्या हो जब वही पिता हैवान (Father is a beast) बन जाए? ऐसा हुआ कर्नाटक (Karnataka) में, यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया. बिमां की मौत के बाद पिता बना हैवान, पांच महीने तक नोंचता रहा बेटी का जिस्मन मां की बेटी के साथ शैतान पिता पांच महीने तक उसके साथ रेप करता रहा. इसकी जानकारी तब सामने आई, जब बेटी के पेट में दर्द हुआ. जांच कराने में खुलासा हुआ कि वह गर्भवती है.
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलास केस दर्ज किया है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच जारी है, पुलिस उसपर सख्त कार्रवाई की बात कह रही है. इस घटना को जिसने सुना, वह शर्मसार हो रहे हैं. लोग आरोपी पिता के खिलाफ गंभीर सजा की मांग कर रहे हैं. घटना कर्नाटक के कोलार जिले के बांगरपेट तालुका की है. हैवान पिता की पहचान अप्पयप्पा के रूप में हुई है.
पेट में हुआ दर्द, जांच में निकली गर्भवती
एक रोज पीड़िता के पेट में दर्द हुआ. वह डॉक्टर के पास पहुंची. जांच के दौरान पाया गया कि वह गर्भवती है. इसके बाद लोगों को जानकारी हुई. मामला पुलिस तक पहुंचा. आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद अप्पयप्पा अपनी तीन बेटियों और एक बेटा की देखभाल खुद करता था. उसने अपनी पहली दो बेटियों की शादी कर दी थी.
आरोपी ने अपनी 20 वर्षीय तीसरी बेटी से हैवानियत की. वह लगातार उसके साथ रेप करता रहा, उसे यह भी एहसास नहीं हुआ कि वह उसकी बेटी है. इसके कारण युवती गर्भवती हो गई. कामसमुद्र पुलिस ने पीड़िता की शिकायत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved