
उज्जैन। बीती रात रतलाम और मुंबई के बीच दाहोद के पास मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के बाद पूरा यातायात जाम हो गया और कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। इसके चलते मुंबई से आने वाली कई ट्रेनों सहित दाहोद-हबीब गंज और दाहोद रतलाम सहित कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया। मंगल मोहड़ी और लिमखेड़ा यार्ड में यह घटना लगभग 1 बजे घटी थी। इसके बाद से ही रेलवे का अमला सुधार और बचाव कार्य में लग गया था। अपलाईन यानि रतलाम और दाहोद के बीच हुई इस दुर्घटना के बाद सुधार कार्य शुरू किया गया।
जिसके चलते नई दिल्ली-मुंबई राजधानी, अगस्त क्रांति राजधानी, गरीब रथ, सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस, मुंबई से इंदौर आने वाली अवंतिका एक्सप्रेस, मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस, जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस को रास्ते में रोका गया। इन टे्रेनों को रतलाम से चित्तौडग़ढ़-अजमेर, अहमदाबाद होकर मुंबई चलाया जाएगा और मुंबई से आने वाली ट्रेनें भी परिवर्तित मार्ग से गुजरेंगी। इसके अलावा दाहोद-हबीबगंज, दाहोद-रतलाम व उज्जैन डेमू टे्रन को निरस्त किया गया है। आज सुबह यात्रियों को इससे परेशानी भी हुई।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved