
याओंडे। कैमरून की राजधानी याओंडे में अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स के एक मैच के दौरान मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना सोमवार को हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, ओलेम्बे स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर मची भगदड़ के दौरान कुचले जाने से छह लोगों की मौत हो गई।
अफ्रीकी फुटबॉल संघ ने बताया गया कि घटना के बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। घायलों की हालत जानने के जिए महासंघ की ओर से महासचिव ने अस्पताल का दौरा किया। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कैमरून बनाम कोमोरोस मैच के बाद यह घटना हुई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved