img-fluid

थिएटर्स के बाद अब OTT पर दस्तक देगी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’

April 07, 2024

मुंबई (Mumbai)। एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन (Shahid Kapoor and Kriti Sanon) के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी है। 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। थिएटर रिलीज के बाद अब यह ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को घर पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ आज 5 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो गयी है। फिल्म के ओटीटी अधिकार अमेजन प्राइम वीडियो ने हासिल कर लिए हैं। अब यह फिल्म उन दर्शकों के लिए ओटीटी पर उपलब्ध है जो इसे सिनेमाघरों में देखने का मौका चूक गए थे, वे अब इसे घर पर देख सकते है। शाहिद कपूर ने हाल ही में फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की ओटीटी रिलीज को लेकर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘एक प्रेम कहानी जो आपकी प्रेम कहानी की परिभाषा को फिर से स्थापित कर देगी!’



फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन की नई जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म के गाने और पोस्टर दोनों कमाल के हैं। फिल्म में कृति एक रोबोट की भूमिका निभा रही हैं, जिसका नाम सिफरा है। सिफरा एक बैटरी चालित रोबोट है। शाहिद कपूर एक रोबोटिक्स विशेषज्ञ की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी भी अहम भूमिका में हैं। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है।

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sun Apr 7 , 2024
    07 अप्रैल 2024 1. हवालात में बन्द पड़ी हूं, फिर भी बाहर पाओगे। बिना पैर के सैर करू मैं बिन मेरे मर जाओगे। उत्तर…हवा 2. एक पहेली मैं कहूं तू सुन ले मेरे मित्र बिन पंखों के उड़ गई वह बांध गले में सूत। उत्तर…पतंग 3. अगर कहीं मुझको पा जाता, बड़े प्रेम से तोता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved