img-fluid

T20 विश्व कप जीतने के बाद ट्रॉफी लेकर जय शाह के साथ पैदल हनुमान मंदिर पहुंची भारतीय टीम… लिया आशीर्वाद

March 09, 2026

नई दिल्ली। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) का खिताब जीतने और अहमदाबाद (Ahmedabad) में इतिहास रचने के कुछ ही घंटों बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Captain Suryakumar Yadav), मुख्य कोच गौतम गंभीर (Head coach Gautam Gambhir) और आईसीसी चेयरमैन जय शाह (ICC Chairman Jai Shah) ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।


  • भारतीय टीम ने रविवार 8 मार्च को वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ अपना खिताब बचाया बल्कि मेजबान देश के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 96 रन से जीत लिया।

    हनुमान मंदिर के लिए पैदल रवाना हुई टीम इंडिया
    मैच खत्म होने के बाद प्रसारण और प्रेस से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की गईं. इसके बाद भारतीय टीम के कुछ सदस्य ट्रॉफी लेकर पैदल नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास स्थित हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
    .

    यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए कई मायनों में खास रही. 2024 से 2026 के बीच यह भारत का लगातार तीसरा आईसीसी खिताब है, जिससे टीम इस दौर की सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय टीमों में शामिल हो गई है.

    Share:

  • विधानसभा चुनाव : बंगाल समेत 5 राज्यों में कब होगा चुनावी तारीखों का ऐलान, सामने आया ये अपडेट

    Mon Mar 9 , 2026
    नई दिल्ली. पांच प्रदेशों (5 states) में विधान सभा चुनावों (Assembly Elections) के कार्यक्रम की घोषणा से पहले के पड़ाव पर निर्वाचन आयोग (Election Commission) पहुंच गया है. निर्वाचन आयोग की 13 सदस्यीय टीम अपने पांच राज्यों के अंतिम पड़ाव पश्चिम बंगाल (West Bengal) पहुंच गई है. पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव की तैयारियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved