img-fluid

अग्निबाण के पत्रकार बाफना की प्रतिमा लगेगी

April 24, 2025

मेंदोला ने दिया पूर्व कांग्रेस विधायक की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव

इंदौर। इंदौर (Indore) नगर निगम (Municipal council) द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा (Pratimā) लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत पीपल्याहाना चौराहे पर अग्निबाण (Agnibaṇa) के पत्रकार रहे महेंद्र बाफना (Mahendra Bafna) की प्रतिमा लगाई जाएगी। भाजपा विधायक रमेश मेंदोला द्वारा कांग्रेस के पूर्व विधायक की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव दिया गया है।



नगर निगम की यातायात समिति की बैठक कल आयोजित की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि पीपल्याहाना चौराहे पर पत्रकार महेंद्र बाफना की प्रतिमा लगाई जाए। इस चौराहे का नामकरण पहले ही उनके नाम पर किया जा चुका है। गंगवाल बस स्टैंड पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मिश्रीलाल गंगवाल की प्रतिमा लगाई जाए। भाजपा विधायक रमेश मेंदोला द्वारा कांग्रेस के पूर्व विधायक चंद्रशेखर व्यास की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस प्रस्ताव को बैठक में मंजूर कर लिया गया। अब स्थान निश्चित किया जाना है कि किस स्थान पर व्यास की प्रतिमा लगाई जाए। इसके अतिरिक्त पत्रकार कॉलोनी से बंगाली चौराहा तक की सडक़ का नामकरण आचार्य विद्यासागरजी के नाम पर करने का फैसला लिया गया। स्कीम नंबर 140 के एक चौराहे को मैथिलीशरण गुप्त और एक चौराहे को गोविंद मालू के नाम पर विकसित करने का भी फैसला लिया गया।

Share:

  • खौफ के वो 36 घंटे, कश्मीर की दहशत जम्मू तक... दुकानदारों ने चेताया जल्दी यहां से निकल जाओ...ग्रुप में रवाना हुए यात्री

    Thu Apr 24 , 2025
    रातोरात होटल हुए खाली, 1 दिन पहले ही बच्चों के लिए जुटाया भोजन होटल मालिकों ने कहा- 5 साल बाद ऐसी बनी स्थिति कटरा के पास प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में हजारों की संख्या में यात्री डरे मैकलोडगंज, हेमिस, सनासर और पटनीटॉप में वापसी की जल्दी रातोरात अमृतसर-दिल्ली की तरफ भागे पर्यटक, सीमा पार करने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved