
जबलपुर। आज से मुख्यालय जबलपुर केंट में भर्ती क्षेत्र (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) द्वारा 1 सितंबर 2022 से मध्य प्रदेश में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर के 14 जिलों अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरियाद्ध के पंजीकृत युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया। अग्निवरी भर्ती के लिए आज सुबह से ही बड़ी संख्या में उम्मीदवार चयन स्थल पहुंचे। जहां एडमिट कार्ड देखकर उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया। जानकारी हो कि आज 15 से 25 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved