img-fluid

भारत और इंडोनेशिया के बीच 14 समझौतों पर सहमति के साथ ही छह फैसलों का ऐलान

July 07, 2026


जकार्ता । भारत और इंडोनेशिया के बीच (Between India and Indonesia) 14 समझौतों पर सहमति के साथ ही छह फैसलों का ऐलान किया गया (Agreement on 14 Pacts and announcement of Six Decisions) ।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार को द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने वैश्विक और बहुपक्षीय हितों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। साथ ही, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अलावा, दोनों देशों के बीच 14 समझौतों पर सहमति बनी। इसके अलावा छह घोषणाएं भी की गई हैं।

    भारत और इंडोनेशिया के बीच शांतिपूर्ण मकसदों के लिए आउटर स्पेस की खोज और इस्तेमाल में सहयोग पर फ्रेमवर्क समझौते का विस्तार, मेडिकल प्रोडक्ट्स रेगुलेशन के क्षेत्र में सहयोग पर सीडीएससीओ और बीपीओएम के बीच एमओयू, मिनरल्स और स्टील सप्लाई चेन की तकनीक के क्षेत्र में सहयोग पर एमओयू, कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र में सहयोग पर एमओयू, समुद्री रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर एमओयू का एक्सटेंशन और इम्प्लीमेंटेशन एग्रीमेंटनेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) और नेशनल एजेंसी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट, इंडोनेशिया के बीच एमओयू, टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और सर्विसेज के क्षेत्र में सहयोग पर एमओयू, रिसर्च, तकनीक और इनोवेशन सहयोग पर एमओयू, हेल्थ वर्कफोर्स सहयोग पर इम्प्लीमेंटेशन एग्रीमेंट, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) और इंडोनेशिया के जनरल इलेक्शन कमीशन (केपीयू) के बीच एमओयू, ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम पर सहयोग, एयर-टू-एयर मिसाइल सहयोग समझौता, इंडोनेशिया में स्टेनलेस-स्टील स्लैब मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआईएल) और पं. क्राकाटाऊ स्टील के बीच स्ट्रेटेजिक जॉइंट वेंचर, रेयर अर्थ मैग्नेट के डेवलपमेंट पर नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (एनएफटीडीसी), मिडवेस्ट लिमिटेड और पीटी पीईआरएमआईएनएएस के बीच एमओयू हुआ ।

    योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए भारत की सहायता, आईएफसी-आईओआर में इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी की तैनाती, इंडोनेशिया को 100 टन हाई-क्वालिटी डीडब्ल्यूआर 162 गेहूं के बीज की सप्लाई, सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति के टैगोर-देवान्तारा वर्ष का स्मरणोत्सव, सिंघासरी एसईजेड, इंडोनेशिया में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर का ब्रांच कैंपस बनाना, इंडिया में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) आर्किटेक्चर पर आधारित इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क (आईओएन) लॉन्च करने का ऐलान किया गया ।

    Share:

  • सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से नवाजा गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को

    Tue Jul 7 , 2026
    जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को सर्वोच्च नागरिक         सम्मान ‘बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से (With highest civilian honour ‘Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’) नवाजा गया (Was  Honored) । प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रदान किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved