
रोहतक। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल ने कहा कि जब तक केन्द्र सरकार तीन कृषि काले कानूनों को वापस नहीं लेती है तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में पूरे देश में 18 फरवरी को किसानों द्वारा रेल रोक कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया जाएगा। यह बात उन्होंने महम के चौबीसी के ऐतिहासिद्बक चबूतरे पर सर्व खाप किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved