img-fluid

अहमदाबाद : कोरोना वैक्सीन कोवासीन परीक्षण के लिए सोला सिविल अस्पताल पहुंची, एक हजार लोगों पर होगा परीक्षण

November 25, 2020

अहमदाबाद । गुजरात में कोरोना लगभग बेकाबू सा हो गई है। इसी बीच गुजरात के लिए बहुत अच्छी खबर आई है। कोरोना कोवासीन वैक्सीन के लिए अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल में परीक्षण के लिए पहुंच गई है।

दरअसल, कोरोना वायरस की घातक महामारी से बचाने के लिए फार्मा कंपनी भारत बायोटेक एक वैक्सीन कोवासीन पर शोध कर रही है। यह वैक्सीन सोला सिविल अस्पताल में प्रारंभिक स्तर पर एक हजार लोगों पर परीक्षण के लिए लाई गई है। इसके परीक्षण के लिए अस्पताल प्रबंधन ने स्वयंसेवकों को भी चिन्हित कर लिया है। बताया गया है कि कोवासीन काे सोला सिविल अस्पताल में एक सप्ताह तक संरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने पर को परीक्षण शुरू किया जायेगा। प्राथमिक स्तर पर अभी एक हजार लोगों पर परीक्षण किया जाएगा।

राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने आज यहां बताया कि कोरोना वैक्सीन कोवीसीन की पांच सौ डोज सोला सिविल अस्पताल में पहुंच गई हैं। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसका परीक्षण शुरू किया जायेगा।

Share:

  • एफआईआई का भारतीय इक्विटी बाजार में निवेश 55 हजार करोड़ के पार

    Wed Nov 25 , 2020
    नई दिल्‍ली। कोरोना काल में विदेशी संस्‍थागत निवेशकों (एफआईआई) ने इतिहास रच दिया है। एफआईआई ने भारतीय इक्विटी बाजार में 55,552 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का शुद्ध निवेश किया है। वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। एफआईआई ने पहली बार भारतीय इक्विटी बाजार में 55,552 करोड़ रुपये का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved