मुंबई (Mumbai) ! पूनम पांडे (Poonam Pandey) का पीआर स्टंट (PR stunt) देखकर हर कोई हैरान है। उनकी टीम ने एक पोस्ट लिखकर कहा था कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया है। शनिवार को पूनम सामने आईं और बताया वह जिंदा हैं और ऐसा उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुकता लाने के लिए किया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ही नहीं कई सेलेब्स ने उन पर निशाना साधा। अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस तरह के पीआर पर नाराजगी जाहिर की। एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
एफआईआर की मांग
AICWA ने आगे कहा, ‘पूनम पांडे के मैनेजर ने गलत खबर को कन्फर्म किया। पीआर के लिए मौत की खबर का फायदा उठाने से रोकने के लिए पूनम पांडे और उनकी मैनेजर के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। पूरी इंडस्ट्री के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved