img-fluid

AIMPLB का बड़ा फैसला! वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ भारत बंद स्थगित, जानें नई तारीख

October 01, 2025

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने 3 अक्टूबर को वक्फ संशोधन कानून (Waqf Amendment Act) के विरोध में बुलाए गए भारत बंद (Bharat Bandh) को स्थगित कर दिया है. बोर्ड ने इस निर्णय के पीछे देश के कई राज्यों में त्योहारों का समापन होना बताया है. AIMPLB ने कहा है कि नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.

AIMPLB के अनुसार, कुछ राज्यों में 3 अक्टूबर को धार्मिक त्योहारों का आयोजन है. इस स्थिति को देखते हुए बोर्ड के पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने की. बैठक में विस्तृत चर्चा और स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद यूनानिमस निर्णय लिया गया कि भारत बंद को स्थगित किया जाए. बोर्ड ने स्पष्ट किया कि भारत बंद स्थगित करने का यह निर्णय केवल तारीख के कारण लिया गया है, और आंदोलन की प्रतिबद्धता जारी रहेगी.


  • AIMPLB ने यह भी कहा कि वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ उनका विरोध आंदोलन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा. सभी अन्य कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे. बोर्ड के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी और आंदोलन की गतिविधियां प्रभावी ढंग से जारी रहेंगी.

    वक्फ बोर्ड कानून एक ऐसा कानून है जो भारत में मुस्लिम वक्फ़ संपत्ति के प्रबंधन और संरक्षण के लिए बनाया गया है. वक्फ़ संपत्ति में मस्जिदें, मदरसें, धर्मशालाएं, भूमि और अन्य धार्मिक या सामाजिक उद्देश्य की संपत्तियां शामिल होती हैं. यह कानून वक्फ़ बोर्ड और संबंधित अधिकारियों को अधिकार देता है कि वे इन संपत्तियों का पंजीकरण, देखभाल, प्रशासन और लाभकारी उपयोग सुनिश्चित करें. वक्फ़ संपत्तियों के दुरुपयोग या अनियंत्रित प्रबंधन को रोकने के लिए यह कानून समय-समय पर संशोधित भी किया जाता है, ताकि समुदाय के धार्मिक और सामाजिक हित सुरक्षित रह सकें.

    Share:

  • लेह में अब कर्फ्यू में 7 घंटे की ढील, 5 से ज्यादा लोगों के एकजुट होने पर रोक

    Wed Oct 1 , 2025
    लेह: लद्दाख (Ladakh) के लेह जिले (Leh District) में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, ऐसे में प्रशासन (Administration) ने लोगों को खाने-पीने और सब्जियों सहित जरूरी सामान खरीदने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू (Curfew) में 7 घंटे की ढील देने का आदेश दिया है. हालांकि, कानून-व्यवस्था बनाए रखने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved