
नई दिल्ली। घरेलू एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने अमेरिका के पूर्वी तट पर गंभीर शीतकालीन तूफान की चेतावनी के बीच 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा, कुशल-क्षेम और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 23 फरवरी को संचालित होने वाली न्यूयॉर्क और नेवार्क की सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक जानकारी के लिए एयरलाइन के 24×7 कॉल सेंटर (+91 1169329333, +91 1169329999) से संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति जांचें। यह कैंसिलेशन ऐसे समय में हुआ है जब खराब मौसम के कारण अमेरिका के पूर्वी तट पर हवाई सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं, जिससे भारत और अमेरिका के बीच ट्रांसअटलांटिक उड़ानों पर भी असर पड़ा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved