img-fluid

एयर इंडिया और विस्तारा ने सप्ताह में तीन दिन बंद की अपनी उड़ानें

March 25, 2022

  • एयर इंडिया सुबह की मुंंबई-इंदौर-दिल्ली और विस्तारा शाम की दिल्ली-इंदौर-दिल्ली उड़ान सप्ताह में सिर्फ 4 दिन ही चलाएंगी
  • एयर इंडिया ने आज भी निरस्त की सुबह की उड़ान

इंदौर। एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस अपनी उड़ानों को सप्ताह में 3 दिन बंद करने जा रही हैं। एयर इंडिया सुबह की मुंबई से इंदौर आकर दिल्ली जाने वाली उड़ान रोज के बजाय सप्ताह में 4 दिन चलाएगी। विस्तारा एयरलाइंस भी शाम की दिल्ली-इंदौर-दिल्ली उड़ान 3 दिन बंद रखेगी। दोनों एयरलाइंस ने इसकी जानकारी विमानतल प्रबंधन को दी है।

एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-635) सुबह 8.25 बजे मुंबई से इंदौर आकर 9.15 बजे दिल्ली जाती है। 1 मार्च से ही कंपनी इस उड़ान का संचालन कई बार निरस्त कर चुकी है। आज भी यह उड़ान निरस्त की गई है और कल भी इसे निरस्त दिखाया जा रहा है। वहीं 27 मार्च से लागू होने जा रहे समर शेड्यूल में कंपनी इस उड़ान को सप्ताह में तीन दिन बंद करने जा रही है। यह व्यवस्था छह महीने तक जारी रहने की संभावना है। यह फ्लाइट मंगल, गुरु और शनिवार को संचालित नहीं होगी।


इसका संचालन सिर्फ सोम, बुध, शुक्र और रविवार को ही किया जाएगा। कंपनी ने इस फ्लाइट को बंद किए जाने को लेकर ऑपरेशन कारणों की बात कही है, लेकिन स्पष्ट कारण नहीं बताया है। कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी को पर्याप्त यात्री न मिल पाने से घाटा उठाना पड़ रहा था।

सप्ताह में चार दिन ही चलाएगी विस्तारा
एयर इंडिया के साथ ही विस्तारा एयरलाइंस भी शाम को दिल्ली से 7.55 बजे इंदौर आकर 8.30 बजे वापस दिल्ली जाने वाली अपनी उड़ान को समर शेड्यूल में सोम, मंगल और गुरुवार को नहीं चलाएगी। शेष चार दिन उड़ानों का संचालन किया जाएगा। विस्तारा द्वारा भी उड़ान निरस्त किए जाने का कारण यात्रियों की कमी बताया जा रहा है।

उड़ानों के निरस्त होने से यात्री परेशान
एयर इंडिया ने आज भी अपनी सुबह की उड़ान को निरस्त कर दिया। वहीं आगे भी इसे निरस्त करने जा रही है। विस्तारा भी ऐसा ही कर रही है। इसके कारण इन उड़ानों में बुकिंग करवा चुके यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनियों द्वारा ऐसे यात्रियों को रिफंड या बाद की उड़ानों में रीबुकिंग का विकल्प दिया जा रहा है।

Share:

  • अब टीवी पर हर हफ्ते नहीं मिलेगा हंसी का डोज, जल्द बंद हो सकता है ‘द कपिल शर्मा शो’

    Fri Mar 25 , 2022
    मुंबई। ‘द कपिल शर्मा शो’ हाल में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कास्ट को शो पर प्रमोशन के लिए न बुलाने की वजह काफी सुर्खियों में रहा था। इसी वजह से काफी विवाद खड़ा हो गया था, जिसके चलते ट्विटर पर बायकॉट कपिल शर्मा शो तक ट्रेंड करने लगा था। ये विवाद तो खत्म हो गया, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved