img-fluid

एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

October 22, 2025

मुंबई: एअर इंडिया (Air India) के एक और विमान (Flight) में तकनीकी दिक्कत (Technical Problem) की खबर सामने आई है. अमेरिका के नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को बुधवार (22 अक्टूबर) उड़ान के कुछ ही देर बाद मुंबई लौटना पड़ा. फ्लाइट में टेकऑफ के बाद तकनीकी गड़बड़ी की आशंका के बाद पायलट ने सही मौके पर निर्णय लिया और विमान को मुंबई ले आया. अहम बात यह है कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग भी हो गई.


एअर इंडिया के विमान ने मुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एअरपोर्ट से रात 1.14 बजे उड़ान भरी, लेकिन आधे घंटे बाद ही तकनीकी दिक्कत आ गई. यह देख पायलट ने विमान को मुंबई लाने का फैसला किया. इसके बाद सुबह करीब 3 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) हुई. इस विमान को तकनीकी टीम चेक कर रही है. वहीं यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है.

Share:

  • जब कोई नेता खुद मैदान में उतरने से कतराता है तो...', प्रशांत किशोर पर चिराग पासवान ने साधा निशाना

    Wed Oct 22 , 2025
    नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जन सुराज आंदोलन के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव न लड़ने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. चिराग पासवान ने कहा कि अगर आप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved