
नई दिल्ली: सरकार ने एयरलाइंस को लेकर पिछले दिनों नई गाइडलाइन का ऐलान किया था. इनके मुताबिक फ्लाइट्स की 60% सीटों पर एक्स्ट्रा चार्ज न वसूलने की बात भी कही गई थी. हालांकि देश लगभग सभी एयरलाइंस सरकार की इस गाइडलाइन का विरोध कर रही हैं. तो वहीं दूसरी तरफ हवाई सफर महंगा होने का खतरा भी मंडरा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि एयरलाइंस का कहना है कि अगर इस नियम को लागू किया गया तो उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा खत्म हो जाएगा. यही वजह है कि एयरलाइंस हवाई किराया बढ़ा सकती हैं.
सरकार की नई गाइडलाइन के तहत फ्लाइट्स में 60% सीटों को फ्री (बिना अतिरिक्त शुल्क) देने का फैसला किया है. हालांकि सरकार के इस नियम का एयरलाइंस ने कड़ा विरोध किया है. एयरलाइंस का कहना है कि इससे उनका एक बड़ा कमाई का जरिया खत्म हो जाएगा, जिससे नुकसान की भरपाई के लिए टिकट के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं. फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस जिसमें इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइसजेट शामिल हैं. उन्होंने नागरिक उड्डयन सचिव को को इस मामले में पत्र भी लिखा है. पत्र में नई गाइडलाइन को लेकर चिंता जाहिर की गई है. इसके साथ ही इसपर रोक लगाने की मांग भी की गई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved