img-fluid

एयरपोर्ट प्रबंधन को गड्ढा करना पड़ा भारी, न अनुमति ली और न किए सुरक्षा के उपाय…

April 29, 2026

अग्निबाण की खबर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन को दिया नोटिस

इंदौर। विकाससिंह राठौर
इंदौर (Indore) एयरपोर्ट (Airport ) प्रबंधन द्वारा यात्री (Passenger) और विमानों (Aircraft) की सुरक्षा से समझौता करते हुए रनवे के पास गड्ढा किया जाना अब प्रबंधन पर ही भारी पड़ रहा है। अग्निबाण द्वारा मामले का खुलासा किए जाने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने एयरपोर्ट प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए इस लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद प्रबंधन ने तुरंत गलती स्वीकारते हुए निर्माण के लिए नोटम मांगा है।


  • उल्लेखनीय है कि अग्निबाण ने शनिवार के अंक में इंदौर एयरपोर्ट के रनवे के पास गड्ढा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें रनवे के पास फोटो सहित बताया था कि प्रबंधन ने रनवे के पास ही केबलिंग और डक्टिंग कार्य के लिए एक बड़ा गड्ढा किया है। न तो इस कार्य के लिए अनुमति ली गई है और न ही डीजीसीए की संरक्षा नियमावली के तहत गड्ढे के आसपास संकेतक, झंडे और लाइट्स लगाई गई हैं, जिससे पायलट को इस क्षेत्र में निर्माण कार्य की जानकारी मिल सके और वो विपरीत परिस्थिति में सही निर्णय ले सके। इस खबर के बाद एएआई ने एयरपोर्ट प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें पूछा गया है कि इस कार्य के लिए किससे अनुमति ली गई थी और यहां सुरक्षा के क्या उपाय किए गए हैं।

    नोटिस के बाद जागा एयरपोर्ट प्रबंधन, मांगा नोटम
    एएआई द्वारा नोटिस मिलने के बाद इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन में हडक़ंप मच गया। जिस काम को बिना अनुमति और सुरक्षा उपायों के किया जा रहा था, उस पर मुख्यालय द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद प्रबंधन ने तुरंत नोटम (नोटिस टू एयरमैन) के लिए आवेदन किया। इसके तहत रनवे या इसके समीप किसी भी तरह के कार्य को लेकर जानकारी देश-दुनिया के सभी एयरपोर्ट तक एक संदेश के माध्यम से प्रसारित की जाती है, ताकि यहां आने और जाने वाले सभी पायलटों को संबंधित कार्य और इस दौरान बरती जाने वाली सतर्कता की जानकारी हो। मुख्यालय ने आवेदन के बाद तुरंत नोटम जारी भी कर दिया है। हालांकि यह प्रक्रिया काम शुरू करने से पहले ही पूरी की जानी चाहिए थी। प्रबंधन द्वारा यहां संकेतक और लाइट्स भी लगाई जा रही हैं।

    Share:

  • इंदौर में सडक़ों की चौड़ाई घटाने की नई परंपरा शुरू, 7 सडक़ें अटकीं... 3 की चौड़ाई घटाने पर सहमति

    Wed Apr 29 , 2026
    इंदौर। जनता (Public) के विरोध और जनप्रतिनिधियों के समर्थन के चलते इंदौर (Indore) में अब सडक़ (Road) की चौड़ाई घटाने की नई परंपरा की शुरुआत होने जा रही है। चौड़ाई (Width) के विवाद में जब सात सडक़ों (7 Projects Stalled) का निर्माण अटक गया तो फिर अब तीन सडक़ों की चौड़ाई को कम करने पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved