img-fluid

इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का हुआ उद्घाटन, उड़ानों के लिए करना होगा इंतजार

March 29, 2026

  • उड्डयन मंत्री नायडू ने वर्चुअली और सीएम ने मौजूद रहकर एयरपोर्ट को लोगों को समर्पित किया

इन्दौर। इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल के पुराने टर्मिनल को नए रूप में संवारकर बनाए गए टर्मिनल 1 का आज नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वर्चुअली और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उपस्थित रहकर उद्घाटन किया। 50 करोड़ से तैयार किए गए इस टर्मिनल से इंदौर एयरपोर्ट की क्षमता 10 लाख यात्री प्रतिवर्ष बढ़ जाएगी। हालांकि अभी सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिल पाने के कारण उड़ानों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ती यात्री संख्या और नए टर्मिनल के लिए आ रही जमीन की अड़चनों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा पुराने टर्मिनल को एक बार फिर नए रूप में तैयार किया गया है। इस टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए 14 चेक इन काउंटर्स, फूड जोन, पार्किंग और दो वीआईपी लाउंज जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई है। इस टर्मिनल से सभी छोटे एटीआर विमानों का संचालन किया जाएगा। अभी इंदौर से रोजाना 32 से 36 विमान इस श्रेणी में आते हैं। हालांकि आज से लागू हुए समर शेड्यूल में इनकी संख्या कम हुई है।


  • ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटीज ऑफ इंडिया (बीसीएएसआई) द्वारा सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने के बाद यहां से इन सभी उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा. इससे मौजूदा टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों को दबाव कम होगा और सभी यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। आज हुए उद्घाटन समारोह में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य नेता शामिल थे।

    Share:

  • इंदौर: लापता व्यवसायी के बेटे का शव बलवाड़ा के पास पुलिया के नीचे मिला

    Sun Mar 29 , 2026
    परसों सुबह नाश्ता करने जाने का कहकर घर से निकला था, मल्हारगंज थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट, पीएम रिपोर्ट का इंतजार इन्दौर। घर से लापता हुआ सराफा व्यवसायी के बेटे का शव बलवाड़ा के पास पुलिया के नीचे मिला है। उसकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है, जिसके चलते बड़वाह के अस्पताल में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved