मुंबई। नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) से ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के फैंस खफा हो गए हैं। वे सोशल मीडिया पर नव्या को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। क्यों? दरअसल, नव्या ने ‘पेरिस फैशन वीक’ के बाद आलिया को सपोर्ट किया है, लेकिन ऐश्वर्या के बारे में कुछ नहीं कहा है।
ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, एक दिन पहले ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय बच्चन ने रैम्प वॉक किया था। एक तरफ, आलिया ने मैटेलिक कॉर्सेट में महफिल लूटी थी। दूसरी तरफ, ऐश्वर्या ने रेड वन पीस में लोगों को अपना दीवाना बनाया था। हालांकि, ऐश्वर्या के फैंस के मुताबिक, नव्या ने अपनी मामी को इग्नोर किया और सिर्फ आलिया को सपोर्ट किया।
मामी को भी सपोर्ट कर लो, बोले ऐश्वर्या के फैंस
लोगों का कहना है कि नव्या अपनी मामी ऐश्वर्या राय बच्चन को सपोर्ट करने की बजाए आलिया भट्ट को सपोर्ट कर रही हैं। एक ने नव्या नवेली नंदा के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘ऐश्वर्या क्वीन।’ दूसरे ने लिखा, ‘थोड़ा सपोर्ट अपनी मामी को भी कर लो बहन।’ तीसरे ने लिखा, ‘चाची को तो कर लिया सपोर्ट अब मामी को भी कर लो।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved