img-fluid

अजब प्रेम की गजब कहानी: 30 साल लिव इन में रहने के बाद 65 साल के बुजुर्ग ने की 60 वर्षीय महिला से शादी

June 22, 2021

 

अमेठी। 

लिव-इन-रिलेशनशिप (live-in relationship) में रह रहे बुजुर्ग युगल ने रव‍िवार को शादी रचा ली। 65 वर्षीय बुजुर्ग और 60 वर्षीय उनकी पत्‍नी की शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का व‍िषय बनी हुई है। जामो थाना क्षेत्र के खुटहना गांव में रविवार रात जश्न का माहौल था। दोनों करीब चालीस साल से लिव-इन-रिलेशनशिप (live-in relationship) में रहे थे। शादी में दोनों के नाती-पोते भी शामिल हुए। अमेठी (Amethi) संसदीय क्षेत्र के जामो ब्लॉक की खुटहना ग्राम पंचायत निवासी मोती लाल की इस अनोखी शादी में घर के लोग घराती बाराती रहे। शादी में दंपती की तीन पीढ़ियां शामिल हुई हैं।

धूमधाम से हुई शादी : बुजुर्ग युगल की शादी के न‍िर्णय में उनके परिवार ने भी यह इच्छा पूरी करने में पूरा साथ दिया। शादी का कार्ड छपा, रिश्तेदारों व अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया। बड़े धूमधाम से घर को सजाया गया। लाइटें लगी महिलाएं इकट्ठा हुई। मंगल गीत गाए गए। चालीस साल एक साथ रहने के बाद 65 वर्ष के मोती लाल ने 60 वर्षीय मोहनी के साथ शादी रचाई है।


इसल‍िए रचाई शादी : ग्रामीणों ने बताया कि यह बुजुर्ग युगल पिछले 40 वर्षों से बगैर शादी के एक दूसरे के साथ रह रहे थे। ऐसे में समय बीतता गया। उनके बच्चे होने के साथ नाती पोते भी हो गए। बाद में उन्हें लगा कि बगैर शादी के हमारा परलोक नहीं सुधर सकता है। हमें पिंडदान नहीं मिलेगा। वहीं कहीं ना कहीं सामाजिक एवं धार्मिक बंधनों की डर के चलते बुजुर्ग ने अपना परलोक सुधारने के लिए शादी करने का फैसला कर लिया। जिसके बाद बाकायदा हिंदू रीति रिवाज के साथ बुजुर्ग दंपती का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। शादी में उसके चार बेटे-बहू और पोते भी शामिल हुए।

 

Share:

  • WHO का दावा-भारत में मिले डेल्टा वैरिएंट पर वैक्सीन का कम हो रहा असर

    Tue Jun 22 , 2021
    वाशिंगटन। कोरोना वायरस (Corona Virus) अब तक 40 लाख से ज्यादा लोगों की जानें ले चुका है। वैक्सीन(Vaccine) के आने से दुनिया को काफी राहत मिली थी, लेकिन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन World Health Organization (WHO) ने कहा है कि भारत (India) में मिले डेल्टा वैरिएंट (delta variant) पर कोरोना वायरस (Corona Virus) वैक्सीन कम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved