
उज्जैन। जिला पंजा कुश्ती संघ द्वारा जिला स्तरीय पुरुष और महिला पंजा कुश्ती का आयोजन कालिदास अकादमी के संकुल सभागृह में किया गया। स्पर्धा में 138 आर्म रेसलर ने 5 घंटे तक जोर आजमाइश की। चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में पंजे के पॉवर, तकनीकी, कला कौशल के आधार पर अजय आँजना ने बेस्ट आर्म रेसलर का खिताब, 5 हजार नगद एवं आकर्षक ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में ताजपुर की आर्म रेसलर ने लगातार चौथी बार वुमेंस ट्रॉफी पर अधिकार जमाते हुए बेस्ट आर्म रेसलर के खिताब पर अधिकार सिद्ध कर नगद राशि से सम्मानित की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved