अजय देवगन (Ajay Devgn) की प्रमुख फिल्मों में दिलवाले, सुहाग, गुंडाराज, दिलजले, जान, इश्क, प्यार तो होना ही था, गंगाजल, सिंघम, गोलमाल, फन अनलिमिटेड, तान्हाजी आदि शामिल हैं।
अपने शानदार अभिनय (Ajay Devgn) से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ((Ajay Devgn) ) का जन्म 2 अप्रैल, 1969 को हुआ। अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है, लेकिन अभिनय जगत में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर विशाल से अजय रख लिया। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर और माँ वीना फिल्म निर्मात्री थीं। अजय देवगन के भाई अनिल देवगन भी फिल्म निर्माता व स्क्रीनराइटर थे। अजय देवगन ने अपनी पढ़ाई मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अभिनय को अपना करियर चुना। 18 साल की उम्र में बतौर एक्टर अजय ने साल 1991 में आई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसी से शुरू कर उन्होंने वह मकाम हासिल किया, जिसका सपना हर कोई देखता है। इस फिल्म में अजय देवगन के पिता ने एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। वहीं अपनी पहली ही फिल्म के लिए अजय देवगन को फिल्म फेयर का बेस्ट मेल एक्टर का अवार्ड मिला। अपनी पहली ही फिल्म से अजय रातों-रात स्टार बन गए । पहली फिल्म की सफलता के बाद अजय देवगन ने साल 1992 में रिलीज हुई अपनी दूसरी फिल्म ‘जिगर’ से भी दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आईं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसके बाद तो अजय को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे।
साल 2016 में भारत सरकार ने मनोरंजन जगत में दिए गए असीम योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। अजय देवगन की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने साल 1999 में अभिनेत्री काजोल से शादी रचाई।अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे बेटी न्यासा और बेटा युग हैं। अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे व्यस्तम अभिनेताओं में से एक हैं। वह जल्द ही कई फिल्मों में अभिनय करते नजर आएंगे , जिसमें मैदान, सर्कस, थैंक गॉड, भोला दृश्यम 2 आदि शामिल हैं। इन सब के अलावा अजय देवगन जल्द ही फिल्म रनवे 34 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय के साथ -साथ इसका निर्देशन भी किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved