img-fluid

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपनी बेटी का किया नामकरण, जानें क्या रखा है नाम?

June 10, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता (Akash Ambani and Shloka Mehta) ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। दंपति ने अपनी नवजात बच्ची का नाम वेदा रखा है। 31 मई 2023 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी का जन्म हुआ था। इनका पहले से ही एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है। पृथ्वी का जन्म 2020 में हुआ था।

अंबानी परिवार (Ambani family) ने एक कार्ड शेयर कर अपनी बेटी के नाम की घोषणा की। इस कार्ड को अंबानी अपडेट नाम के फैन पेज पर शेयर किया गया है। कार्ड में लिखा है- ‘भगवान श्रीकृष्ण (‘Lord Krishna) ओर धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा आकाश अंबानी की जन्म की घोषणा करता है।’ इस कार्ड में अंबानी और मेहता परिवार के सदस्यों का नाम है।


पोस्ट किए कार्ड में सबसे ज्यादा जोर पृथ्वी अंबानी के नाम पर दिया गया है, जिन्होंने अपनी छोटी बहन के नाम को अनाउंस किया है। वेदा (Veda) का मतलब ‘बहुत खूबसूरत’ होता है। बता दें कि वेद और श्लोका (श्लोक) नाम का आपस में संबंध है। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता मार्च 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। जिसमें राजनीति से लेकर फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। शादी में बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंचे थे। शाहरुख खान, गौरी खान (Shahrukh Khan, Gauri Khan), पूरा बच्चन परिवार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह (Deepika Padukone, Ranveer Singh), आलिया भट्ट समेत कई सितारे इस शादी में नजर आए थे। आपको बता दें कि कुछ समय पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी मां बनी थीं। उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

Share:

  • पति ने शादी के 24 दिन बाद की दुल्हन की हत्‍या, अवैध संबंध के शक में दिया घटना को अंजाम

    Sat Jun 10 , 2023
    निवाड़ी (Niwari) । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निवाड़ी में शादी के 24 दिन बाद एक दुल्हन (Bride) की उसके पति (Husband) ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर निर्मम हत्या (killing) कर दी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि पति को शक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved