img-fluid

कार्यकर्ताओं से अखिलेश ने कहा- हर गांव में 100 किसान अपने तो जीत पक्की

January 25, 2021

बरेली। किसान आंदोलन के जरिये माहौल बनाने का प्रयास कर चुकी सपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गांवों का रुख करेगी। शुक्रवार को मंडलीय कार्यकर्ता सम्‍मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यदि हर गांव से 100-100 किसानों-ग्रामीणों को अपने साथ जोड़ लिया तो हमारे प्रत्याशी की जीत पक्‍की है।

कृषि‍ कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन से इस वक्त भाजपा से कि‍सान परेशान हैं। हमारे कार्यकर्ता और पदाधि‍कारी परेशान कि‍सानों के बीच पहुंचे और उन्‍हें पार्टी से जोड़े। साथ ही चेताया भी कि‍ यदि‍ 2022 का विधानसभा चुनाव सपा नहीं जीती तो लोकतंत्र को कोई नहीं बचा पाएगा। ऐसे हालत बन जाएंगे कि यह चुनाव लोकतंत्र का आखिरी चुनाव होगा।

सपा मुखि‍या अखिलेश यादव पीलीभीत रोड स्थित बरातघर में सपा की तीन दिनी मंडलीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वालों से कहा कि गांवों का रुख करें। राजनीतिक परिवेश काफी बदल गया है, उसी अनुसार तैयारी करनी होगी। सामने वाले की चाल को समझ कर बचना होगा और उसे उसी अंदाज में जवाब भी देना होगा।

Share:

  • 2019 के वर्ल्ड कप को लेकर रिषभ पंत ने किया बड़ा खुलासा

    Mon Jan 25 , 2021
    नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत को ऐतिहासिक 2-1 टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज कराई, उन्होंने कहा है कि वह विश्व कप 2019 में भारत को मुकाबला नहीं जिताने से निराश थे। 23 वर्षीय रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के तीन मैचों में 274 रन बनाए थे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved