
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन कर पार्टी का कद बढ़ा लिया है। इसे लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उनका उत्साह पार्टी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर पर भी नजर आ रहा है। सपा ने अपने पोस्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भावी पीएम बताया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक जुलाई को जन्मदिन होता है। इससे पहले राजधानी लखनऊ में उनके ‘भावी प्रधानमंत्री’ वाले पोस्टर नजर आ रहे हैं। होर्डिंग में लिखा है कि ‘देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
होर्डिंग लगाने वाले मंजीत यादव का कहना है कि पोस्टर में जो बात लिखी है, वो बिलकुल सही है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के अंदर वो क्षमता और ऊर्जा है कि वह देश का नेतृत्व कर सकते हैं। जन्मदिन में हर व्यक्ति अपने चाहने वालों के लिए अच्छी कामना करता है। यह वही है। ज्ञात हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ऐसे पोस्टर कई बार लग चुके हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में 1 जुलाई 1973 को हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved