img-fluid

शादी कार्ड पर छपवा दी अखिलेश यादव की फोटो, लोगों से की वोट अपील

December 02, 2021

बरेली। यूपी (UP) के बरेली (Bareilly) में एक शादी कार्ड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) की फोटो छपवा दी गई। अब उस फोटो के जरिए लोगों से अपील की गई कि वे आगामी चुनाव (upcoming elections) में समाजवादी पार्टी को वोट दें। यह अनोखा शादी कार्ड हर्षित यादव और सुदेश यादव (Harshit Yadav, Sudesh Yadav) ने अपनी बहन की शादी के लिए छपवाया है। कार्ड के जरिए हर्षित यादव और सुदेश यादव (Harshit Yadav, Sudesh Yadav) ने लोगों को बड़ा सियासी संदेश देने का प्रयास किया है। शादी कार्ड पर अखिलेश यादव और सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभलेश यादव (former district president Subhlesh Yadav) की बड़ी फोटो लगवा दी गई। सोशल मीडिया पर ये शादी कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। जब ऐसे राजनीतिक शादी कार्ड को लेकर सवाल पूछा गया तो दोनों ने बताया कि ये उनका अपने नेता के प्रति सम्मान दिखाने का एक तरीका है।


Share:

  • TET Paper Leak: नोएडा के होटल में तय हुई थी 13 करोड़ की डील, अनूप और संजय के बीच तय हुआ था मामला

    Thu Dec 2 , 2021
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में टीईटी पेपर लीक मामले में खुलासा हुआ है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव संजय उपाध्याय और आरएसएम फिनसर्व लि. के निदेशक अनूप प्रसाद के बीच पुराने रिश्ते रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में संजय की तैनाती नोएडा में भी रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved