मुंबई। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 22 साल की उम्र में इतिहास रच दिया था। इतना ही नहीं इस एक्ट्रेस को एक बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने डूबने से बचाया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस
अक्षय कुमार फिल्मों में अपने सारे स्टंट खुद करते हैं। वहीं उनकी फिटनेस की तो सब तारीफ करती ही हैं। अब आप क्या जानते हैं कि एक बार तो रियल हीरो बनकर उन्होंने एक एक्ट्रेस की जान बचा ली थी।
लारा दत्ता
जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वह हैं लारा दत्ता। लारा ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत फिल्म अंदाज से की जिसमें उनके साथ अक्षय और प्रियंका चोपड़ा थे।
अक्षय ने बचाई जान
लारा इस दौरान फिर लगभग बहने ही वाली थीं। वह लहरों के बीच फंस गई थीं। इसी दौरान फिर अक्षय कुमार उनके लिए मसीहा बनकर आए और उन्हें बचाया।
22 की उम्र में रचा इतिहास
बता दें कि लारा ने 22 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स 2000 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया था।
लारा ने किया इन हिट फिल्मों में काम
लारा ने अपने करियर में मस्ती, नो एंट्री, भागम भाग, पार्टनर, बिल्लू बारबर, हाउसफुल जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।
लारा के पति
साल 2011 में लारा ने फिर टेन्निस प्लेयर महेश भूपती से शादी की है और दोनों की एक बेटी भी है।
लारा की फिल्में
अब लारा फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली हैं जिसमें अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, संजय दत्त, दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, सुनील शेट्टी, परेश रावल अहम किरदार में हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved