
नई दिल्ली । कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी गोलमाल (Popular Golmaal Franchises) के अगले भाग को लेकर दर्शकों में लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है। अब गोलमाल 5 ( Golmaal 5 )से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई है, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स (media reports)के अनुसार, इस फिल्म में बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar )की एंट्री होने जा रही है। खास बात यह है कि अक्षय कुमार इस फिल्म में पारंपरिक हीरो के रूप में नहीं बल्कि विलेन के किरदार(Villain characters) में नजर आ सकते हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक Rohit Shetty ने जब अक्षय कुमार को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्हें कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग लगभग 18 दिनों में पूरी करेंगे, लेकिन उनका किरदार कहानी में बेहद अहम और प्रभावशाली होगा।
फिल्म में उनकी टक्कर सीधे Ajay Devgn से होगी, जो गोलमाल फ्रेंचाइजी के शुरुआत से ही मुख्य चेहरा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में दोनों सितारों के बीच की केमिस्ट्री टॉम एंड जैरी जैसी नोकझोंक और मजेदार टकराव से भरी होगी। यानी दर्शकों को एक तरफ जहां कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा, वहीं अजय और अक्षय की टकराहट फिल्म को और मनोरंजक बनाएगी।
अजय देवगन और अक्षय कुमार इससे पहले भी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, लेकिन लंबे समय से दोनों की जोड़ी किसी फिल्म में प्रमुख रूप से साथ दिखाई नहीं दी है। हालांकि Sooryavanshi और Simmba जैसी फिल्मों में दोनों सितारों ने कैमियो अपीयरेंस जरूर दी थी। ऐसे में गोलमाल 5 में दोनों को एक साथ बड़े रोल में देखने को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो फ्रेंचाइजी के कई पुराने चेहरे एक बार फिर वापसी करते नजर आएंगे। इनमें Sharman Joshi, Kunal Khemu, Tusshar Kapoor और Arshad Warsi जैसे कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने पिछले पार्ट्स में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया है।
रोहित शेट्टी की फिल्मों की खासियत उनकी हाई-एनर्जी एंटरटेनमेंट शैली और बड़े पैमाने पर फिल्मांकन होती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि गोलमाल 5 भी एक बार फिर कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट का शानदार पैकेज साबित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
अगर अक्षय कुमार वाकई इस फिल्म में विलेन के रूप में नजर आते हैं, तो यह दर्शकों के लिए एक नया और दिलचस्प अनुभव होगा। वहीं अजय देवगन और अक्षय कुमार की जोड़ी का मुकाबला देखने के लिए फैंस अभी से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved