img-fluid

न्यू लुक में छाए अक्षय खन्ना, फैंस बोले- सबसे दमदार किरदार अभी आना बाकी

March 30, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता(Bollywood actor) अक्षय खन्ना(Akshaye Khanna) इन दिनों अपनी हालिया सफलता के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। धुरंधर(Dhurendhar) में उनके दमदार किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए 1300 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया। इस सफलता के बाद अब एक्टर का नया अवतार सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

शुक्राचार्य के रूप में चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन

अक्षय खन्ना का यह नया लुक उनकी अपकमिंग फिल्म महाकाली से सामने आया है, जिसमें वह पौराणिक किरदार शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं। सेट से सामने आई एक बिहाइंड द सीन्स तस्वीर में उनका लुक पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। सफेद लंबी दाढ़ी, लंबे बाल और पारंपरिक धोती में अक्षय को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।

डायरेक्टर ने की तारीफ, शेयर किया अनुभव

इस खास तस्वीर को फिल्म की डायरेक्टर पूजा अपर्णा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की और लिखा कि उनके साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि अक्षय के अनुभव से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और उनकी एनर्जी व अभिनय क्षमता कमाल की है। डायरेक्टर ने यह भी कहा कि वह दुनिया को शुक्राचार्य के इस नए रूप से रूबरू कराने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

तेलुगू इंडस्ट्री में करेंगे डेब्यू

फिल्म ‘महाकाली’ के जरिए अक्षय खन्ना तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह उनके करियर का एक नया अध्याय माना जा रहा है। उनके इस अलग और दमदार किरदार को लेकर फैंस में काफी उत्साह है और सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


  • फैंस के रिएक्शन ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

    अक्षय खन्ना के इस लुक को देखकर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने इसे भारतीय सिनेमा का सबसे दमदार पौराणिक किरदार बताया, तो किसी ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ की। कई फैंस ने लिखा कि अब उन्हें इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

     

    Share:

  • इंदौर: 10 फीट घटा दी छावनी की सडक़

    Mon Mar 30 , 2026
    70 फीट के मान से अब नए सिरे से बंटेंगे छावनी में नोटिस नोटिस हो गए हैं तैयार, अफसरों की हरी झंडी का इंतजार, रहवासियों से खुद कहेंगे बाधाएं हटाने को इन्दौर। मधुमिलन से जगन्नाथ धर्मशाला छावनी तक बनने वाली सडक़ को लेकर कई दिनों तक विवाद की स्थिति बनी रही और अब 70 फीट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved