img-fluid

राहा के जन्म के बाद बदला आलिया और रणबीर का रिश्ता

October 02, 2025

मुंबई। ट्विंकल खन्ना और काजोल (Twinkle Khanna and Kajol) के चैट शो में वरुण धवन और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मेहमान बनकर पहुंचे। दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़ी तमाम बातें की। वरुण ने कहा कि पिता बनने के बाद वो बदल गए हैं। वहीं, आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि रणबीर और वो दोस्त हैं और रणबीर और वो एक दूसरे को ट्रोल करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की जन्म के बाद दोनों का रिश्ता बदल गया है।
कैसे है आलिया और रणबीर का रिश्ता



रणबीर संग रिश्ते पर बात करते हुए आलिया ने कहा कि रणबीर और उनके बीच एक नेचुरल दोस्ती है। उनके बीच हमेशा से एक बेस्ट फ्रेंड वाला रिश्ता रहा है। आलिया ने कहा कि उन्होंने रणबीर से इसलिए शादी की क्योंकि वो उनके लिए बहुत अच्छे हैं और वो एर बहुत अच्छे इंसान हैं।
एक दूसरे को ट्रोल करना पसंद करता है ये कपल

आलिया ने बताया कि दोनों एक दूसरे को ट्रोल करना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, “100 पर्सेंट मुझे उस शख्स को ट्रोल करना सबसे ज्यादा पसंद है। और उन्हें (रणबीर) जिस शख्स को सबसे ज्यादा ट्रोल करना पसंद है वो मैं हूं। और मुझे ऐसा लगता है कि दो लोगों के बीच एक बहुत नेचुरल डायनामिक होता है।”
राहा के जन्म के बाद बदला आलिया और रणबीर का रिश्ता

आलिया ने आगे बताया कि बेटी के जन्म के बाद उन दोनों का बॉन्ड बदल गया है। अब उनका रिश्ता बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि वो लोग अब एक यूनिट हैं। वहीं, आलिया ने ये भी बताया कि क्यों उन्होंने किसी बड़ी लोकेशन पर नहीं बल्कि घर में ही शादी का फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि हमें अपने करीबी लोग अपने पास चाहिए थे। हम अपनी शादी वाले दिन लोगों को अटेंड नहीं करना चाहते थे।

Share:

  • दशहरे के दिन क्यों किया जाता है शमी के पेड़ का पूजन? जानें क्या है महत्व

    Thu Oct 2 , 2025
    नई दिल्ली. आज पूरे देश में दशहरा (Dussehra) मनाया जा रहा है. नवरात्र की पूर्णता के साथ ही विजयादशमी का पर्व पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार हमें यह संदेश देता है कि चाहे अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, अंत में प्रकाश की ही जीत होती है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved