img-fluid

Alia Bhatt ने मुंबई में अपने लिए खरीदा 37 करोड़ का आलीशान घर

April 26, 2023

मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदकर खुद को एक खास तोहफा दिया है। आलिया ने इसी महीने अपनी बहन शाहीन भट्ट (shaheen bhatt) को दो फ्लैट गिफ्ट किए हैं। इस फ्लैट की कीमत करीब 7.86 करोड़ रुपये है।



आलिया (Alia Bhatt) ने ‘राजी’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों से अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली आलिया ने इसी महीने अपनी बहन शाहीन भट्ट को दो फ्लैट गिफ्ट किए हैं। आलिया ने शाहीन के लिए जुहू स्थित एक अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदा है। इस फ्लैट की कीमत करीब 7.86 करोड़ रुपये है। इस फ्लैट की स्टैंप ड्यूटी के लिए आलिया ने 30 लाख रुपये चुकाए हैं। अपनी बहन शाहीन को महंगा फ्लैट गिफ्ट करने के बाद आलिया ने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर को आलिया की प्रोडक्शन कंपनी ‘इंटरनेशनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ से खरीदा गया है। इस घर की कीमत 37.80 करोड़ रुपये है। खबर है कि आलिया ने घर खरीदने के लिए 2.26 करोड़ की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।

फिलहाल आलिया अपने पति रणबीर कपूर और परिवार के साथ बांद्रा स्थित वास्तु नाम के बंगले में रहती हैं। इसी बंगले में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ शादी की थी। जल्द ही आलिया-रणबीर कृष्णराज बंगले में शिफ्ट होंगे। इस बंगले का काम चल रहा है और दोनों वहां निरीक्षण करने जाते रहते हैं।

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Wed Apr 26 , 2023
    26 अप्रैल 2023 1. नन्ही कील को ढूंढ निकालूं, अजब निराली चीज…प्लास्टिक को ढूंढ न पाऊं, आती मुझको खीझ… उत्तर….चुम्बक 2. बीस मार्च को दिवस मनाते, चहक-चहक इठलाऊं… दाना-पानी लोग न रखते, क्या पीयूं, क्या खाऊं… उत्तर….गौरेया  3. शौ अक्षर पहले है आता, हर घर की मैं शान बढ़ाता। उत्तर…शौचालय 
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved