मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student of the Year) से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने इसके बाद अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे। उनकी कुछ फिल्में तो सुपरहिट हुईं तो वहीं कुछ फ्लॉप भी हुईं। अब आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो आलिया ने कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ की थी, लेकिन वो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
कलंक थी ग्लोबल डिजास्टर
हम बात कर रहे हैं फिल्म कलंक की। कलंक में आलिया के साथ वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर थे। करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर थे, लेकिन इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद फिल्म चली नहीं। करण जौहर ने तो खुद फिल्म को ग्लोबल डिजास्टर कहा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, हमने फिल्म रिलीज जी जो ग्लोबल डिजास्टर रही। ये हमारे लिए सेटबैक था। मुझे लगता है यह मेरा फेलियर है और किसी का नहीं।
View this post on Instagram
खैर आलिया ने इस फिल्म के बाद सड़क 2 की और यह फिल्म भी चली नहीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने सुपरहिट गंगुबाई काठियावाड़ी की जिसमें आलिया की तारीफ ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी हुई। इसके बाद उन्होंने आरआरआर, डार्लिंग्स, ब्रह्मास्त्र और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम किया। लास्ट वह फिल्म जिगरा में नजर आई थीं और अब वह अल्फा में नजर आएंगी जिसमें उनका साथ शरवरी वाघ हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved