मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही हैं, लेकिन कुछ फिल्में हैं जिनके ऑफर उन्होंने ठुकरा दिए थे।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की जो कि हिट फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है।
View this post on Instagram
बॉलीवुड फिल्में
बड़े पर्दे पर आलिया की ढेर सारी फिल्में धमाल मचा चुकी हैं। कुछ ऐसी फिल्में भी थीं, जोकि आलिया को ऑफर की गई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें करने से रिजेक्ट कर दिया।
नीरजा
आलिया भट्ट को साल 2016 में आई नीरजा फिल्म ऑफर की गई थी। इसमें उन्हें लीड रोल मिलने वाला था, लेकिन हाईट की वजह से उनकी जगह सोनम कपूर ने काम किया।
राबता
राबता मूवी भी 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट रोल आलिया को ऑफर हुआ था, लेकिन इसे भी उन्होंने नहीं किया। बाद में यह रोल कृति सेनन को मिला।
साहो
2019 में प्रभास की फिल्म साहो पहले आलिया को मिलने वाली थी। हालांकि, स्क्रीनटाइम की वजह से उन्होंने फिल्म मना कर दी। बाद में यह रोल श्रद्धा को ऑफर किया गया।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
2018 में आई मल्टी-स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भी आलिया को मिलने वाली थी। लेकिन यह फिल्म भी किन्हीं वजहों से एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दी।
शेरशाह
शेरशाह फिल्म में सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी थे। हालांकि, शुरुआत में यह फिल्म कियारा की बजाए आलिया को ऑफर की गई थी। बिजी शेड्यूल के चलते एक्ट्रेस ने इसे मना कर दिया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved