
नई दिल्ली । Apple अपने अगले बड़े स्मार्टफोन लॉन्च(smartphone launch) की तैयारी में है और टेक जगत की नजर अब( iPhone 18 Pro)सीरीज पर टिकी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही iPhone 18 Pro और (iPhone 18 Pro Max) के साथ अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी पेश कर सकती है। फोल्डेबल मॉडल को लेकर फिलहाल iPhone Fold या iPhone Ultra जैसे नाम चर्चा में हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro सीरीज में Apple का नया A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह प्रोसेसर फोन की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी को बेहतर बनाने पर केंद्रित हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में 12GB तक रैम मिलने की भी संभावना जताई गई है। नया चिपसेट और बेहतर मेमोरी फोन को गेमिंग मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स के लिए ज्यादा शक्तिशाली बना सकते हैं।
डिस्प्ले के मामले में भी iPhone 18 Pro सीरीज में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Dynamic Island के डिजाइन में बदलाव कर सकती है और Face ID तकनीक में भी नया अपग्रेड दे सकती है। प्रो मॉडल में प्रीमियम OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट जारी रहने की उम्मीद है। डिजाइन को लेकर नए कलर ऑप्शन और रियर पैनल में बदलाव की भी चर्चा चल रही है।
कैमरा iPhone 18 Pro सीरीज का बड़ा आकर्षण बन सकता है। लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी कैमरा सिस्टम में नए सुधार कर सकती है। बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी एडवांस्ड जूम और वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता में सुधार देखने को मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में मुख्य कैमरे के लिए वेरिएबल अपर्चर तकनीक की संभावना भी जताई गई है हालांकि इसके बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
कीमत की बात करें तो iPhone 18 Pro को लेकर अलग-अलग अनुमान सामने आ रहे हैं। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.40 लाख रुपये या उससे अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। फोल्डेबल iPhone को Apple के अब तक के सबसे महंगे स्मार्टफोन में शामिल किया जा सकता है और इसकी कीमत करीब 2 हजार डॉलर या उससे अधिक होने की अटकलें हैं। भारत में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण इसकी कीमत और ज्यादा हो सकती है।
Apple के इस लॉन्च में सबसे ज्यादा उत्सुकता कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन बड़े इंटरनल डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों का अनुभव दे सकता है। हालांकि इसका नाम डिजाइन कैमरा और अंतिम कीमत लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होगी।
फिलहाल iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर सामने आ रही ज्यादातर जानकारी रिपोर्ट्स और लीक्स पर आधारित है। ऐसे में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अंतिम फैसला Apple की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved