img-fluid

कांग्रेस की बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाए जाने का आरोप, सरकार ने दिए जांच के आदेश

October 29, 2025

गुवाहाटी। असम सरकार (Assam Government) ने अधिकारियों को कांग्रेस (Congress) की एक बैठक में कथित तौर पर बांग्लादेश (Bangladesh) का राष्ट्रगान गाने (National Anthem) के मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीभूमि जिले में कांग्रेस सेवा दल (Congress Seva Dal) की एक हालिया बैठक में कथित तौर पर बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाया गया। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा सरकार की आलोचना की और कहा कि सरकार गैर जरूरी विवाद पैदा करने की कोशिश कर रही है।


  • श्रीभूमि जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की और बताया कि राज्य सरकार के मंत्री कृष्णेंदु पॉल ने मामले की जांच करने के मौखिक निर्देश दिए हैं। जिसके बाद जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को श्रीभूमि शहर में कांग्रेस जिला कार्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस सेवा दल की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की शुरुआत में बांग्लादेश के राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ की दो लाइनें गायी गईं। नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय कवि रविंद्रनाथ टैगोर ने बांग्लादेश का राष्ट्रगान लिखा है। टैगोर ने ही भारत का भी राष्ट्रगान लिखा है।

    Share:

  • SIR के बाद 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ेंगे मतदान केंद्र, छोटी होंगी वोटिंग की कतारें

    Wed Oct 29 , 2025
    नई दिल्ली। देशभर में मतदान केंद्रों (Polling Stations) पर लंबी कतारों को कम करने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने कहा है कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष सघन पुनरीक्षण (Special Intensive Review) अभियान के बाद मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस व्यवस्था के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved