img-fluid

अल्लू अर्जुन की AA22: एटली ने रखा बड़ा सरप्राइज, शाहरुख खान करेंगे टाइटल का अनाउंसमेंट

March 11, 2026

नई दिल्ली। तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन(Telugu superstar Allu Arjun) और दीपिका पादुकोण की पैन इंडिया फिल्म AA22(Deepika Padukone’s pan-India film AA22) का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। फिल्म एटली के निर्देशन(directed by Atlee) में बन रही है और पहले ही इसकी घोषणा ने दर्शकों में उत्साह पैदा कर (generated excitement among the audience)दिया था। अब मेकर्स ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए फिल्म के टाइटल की झलक अल्लू अर्जुन के बर्थडे(Allu Arjun’s birthday) 7 अप्रैल को रात 11:59 बजे रिलीज करने का अनाउंसमेंट(makers have announced) किया है।

खास बात यह है कि इस इवेंट में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी मौजूद रहेंगे और वह फिल्म का टाइटल फैंस को प्रेजेंट कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख और एटली का काफी समय से अच्छा रिश्ता है और इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन के साथ जुड़कर फैंस के लिए सरप्राइज तैयार कर सकते हैं। इस टाइटल अनाउंसमेंट इवेंट में वर्चुअली दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर एटली भी शामिल होंगे।

फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन पहले ही शुरू हो चुका है और अब टाइटल की झलक से फिल्म के बज़ को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। मेकर्स का कहना है कि असली धमाका तब होगा जब फिल्म का टीजर सामने आएगा, क्योंकि इससे फिल्म की जॉनरा, टोन और स्टाइल की जानकारी मिलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म एक्शन और साइंस फिक्शन से भरपूर हो सकती है।

एटली ने एक साल पहले ही अल्लू अर्जुन के साथ इस प्रोजेक्ट का एलान किया था। इसके बाद दीपिका पादुकोण को फिल्म में कास्ट किया गया। बताया जा रहा है कि फिल्म में जाह्नवी कपूर भी एक छोटे रोल में नजर आ सकती हैं। पुष्पा 2 के धमाके के बाद यह फिल्म अल्लू अर्जुन की अगली बड़ी पैन इंडिया हिट बनने की उम्मीद रखती है।


  • फिल्म की रिलीज डेट अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक AA22 इस साल या अगले साल 2027 में रिलीज हो सकती है। पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म का सपोर्टिंग कास्ट भी शानदार माना जा रहा है, जिससे यह फिल्म पूरे देश में दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल हो सकती है।

    Share:

  • मेघायल में फिर भड़की हिंसा... पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत, आर्मी तैनात

    Wed Mar 11 , 2026
    शिलॉन्ग। पूर्वोत्तर राज्य मेघालय (North Eastern State Meghalaya) के पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (GHDC) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी विवाद और तनाव के बीच हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। इससे इलाके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved