
फील्ड में कलेक्टर नगर निगम आयुक्त सहित अमला सुबह से पहुँचा
प्रभावितों के उपचार पर निगरानी तीन स्तरों पर
इंदौर. कलेक्टर (Collector) श्री शिवम वर्मा (Shivam Verma) नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल (Kshitij Singhal) ने रविवार सुबह से ही अमले के साथ भागीरथपुरा (Bhagirathpura) क्षेत्र में पहुँच कर स्थिति पर नियंत्रण के लिए तमाम उपाय किये जा रहे है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा है कि प्रभावितों के उपचार के लिए तीन स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है।
* क्षेत्र से ऐसे व्यक्ति जिन्हें लक्षण दिखाई दे रहे है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। हालांकि अब प्रभावित नही है, लेकिन फिर भी प्रशासन सतर्क है।
* दूसरा जो मरीज अस्पतालों में भर्ती है, उनके उपचार के लिए निगरानी की जा रही है।
* तीसरा जो मरीज डिस्चार्ज होकर घर पहुँचे है,उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी प्राप्त की जा रही है।
* नगर निगम का अमला लगातार क्षेत्र में सर्वे के साथ ही रिंग सर्वे में जुटा है। लीकेज भी ढूंढे जा रहे है। कुछ लीकेज ठीक भी किये जा चुके है। साथ ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पानी को क्लोरीनेशन किया जा रहा है, घर घर जल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
पेयजल के लिए क्लोरिनेटेड वॉटर सप्लाई किया जा रहा है। जबकि अन्य उपयोग के लिए जिन बोरवेल के सेंपल लिए गए और उपयोग हेतु ठीक पाये गए,उसका उपयोग अन्य कामो में किया जा सकता है। कलेक्टर श्री वर्मा ने भागीरथपुरा क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिको से भी आवश्यक चर्चा कर रहे है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved