img-fluid

अमरनाथ यात्रा: NSG-SOG की मॉक ड्रिल, आतंकी हमले से निपटने का अभ्यास

June 23, 2026

डेस्क: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले महीने से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही हैं. इसी कड़ी में सोमवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई.

यात्रा शुरू होने से पहले मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी हमले की स्थिति में सुरक्षा बलों की तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था. अभ्यास के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने यह प्रदर्शित किया कि यदि किसी आतंकी हमले के दौरान श्रद्धालुओं को बंधक बना लिया जाए तो उन्हें सुरक्षित तरीके से कैसे बाहर निकाला जाएगा.

ड्रिल के जरिए एनएसजी और एसओजी के जवानों ने आतंकवादियों को निष्क्रिय करने, बंधकों को सुरक्षित निकालने और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करने की अलग-अलग रणनीतियों का अभ्यास किया गया. इस दौरान सुरक्षा बलों ने आपातकालीन परिस्थितियों में तालमेल और तुरंत कार्रवाई की क्षमता का भी प्रदर्शन किया.


  • अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू स्थित भगवती नगर स्थित यात्री निवास को बनाए गए आधार शिविर में श्रद्धालुओं के स्वागत में कमरों की मरम्मत कराई जा रही है. साथ में बिजली फिटिंग और रंग-रोगन का काम खत्म हो गया है. जल्द ही यात्री निवास पर्यटन विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा ताकि विभाग की ओर से वहां श्रद्धालुओं के लिए शेष व्यवस्थाएं पूरी की जा सके.

    हर साल होने वाली अमरनाथ यात्रा इस साल अगले महीने 3 जुलाई से शुरू हो रही है. यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है. भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख आधार शिविर है.

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 2 जुलाई को भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करेंगे. इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां किसी भी चुनौती से निपटने के लिए लगातार तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं.

    Share:

  • मृत्यु के बाद नाक-कान में रुई लगाना होता है जरूरी, जानिए क्या है कारण

    Tue Jun 23 , 2026
    डेस्क: इस धरती पर जिसने जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है. अक्सर देखा जाता है कि निधन होने के बाद अंतिम संस्कार से पहले मृतक की नाक, कान और कभी-कभी मुंह में भी रुई लगाई जाती है. हम में से कई लोग इसे महज एक पुरानी परंपरा या अंधविश्वास मानते हैं, लेकिन वास्तव में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved