img-fluid

Dead Body छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस हादसे का शिकार हुई,चालक की मौत

December 11, 2020

भोपाल। सूखीसेवनिया इलाके में कल देर रात डेथ बॉडी को छोड़कर गंजबासौदा से भोपाल लौट रहे एम्बुलेंस चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। एम्बुलेंस को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शाहजहानाबाद निवासी एजाज अहमद पुत्र अजीज अहमद (32) एम्बुलेंस चलाता था। बीती शाम वह डेड बॉडी को एम्बुलेंस से छोडऩे के लिए गंजबासौदा गया था। जहां से डेड बॉडी को छोडऩे के बाद वह भोपाल लौट रहा था। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस को सामने से टक्कर मार दी थी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सुबह होने पर पुलिस को हादसे की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एम्बुलेंस को किस वाहन ने टक्कर मारी थी, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है अब पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Share:

  • मुख्यमंत्री जी! उज्जैन मुख्य वन संरक्षक को हटाएं

    Fri Dec 11 , 2020
    आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन ने की मांग भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी, उज्जैन के मुख्य वन संरक्षक अजय यादव को यहां से हटाएं। ताकि यहां के कर्मचारी खुलकर इनकी करतूतों की जानकारी जांच अधिकारियों को दे सकें। यह मांग आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष डीएस चौहान ने की है। चौहान का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved