मुंबई। बॉलीवुड के कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने ज्यादा उम्र होने के बाद भी अब तक शादी नहीं की है। इसमें सुष्मिता सेन, सलमान खान, अमीषा पटेल (Ameesha Patel) जैसे कुछ नाम शामिल हैं। इन एक्टर्स के काफी फैंस हैं, जो समय-समय पर शादी को लेकर सवाल भी करते रहते हैं। हाल ही में अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने सलमान खान (Salman khan) के साथ अपने बॉन्ड पर बात की है।
View this post on Instagram
क्या बोलीं अमीषा
अमीषा पटेल ने कहा, ‘मैंने आसपास हर तरह के रिश्ते देखे हैं। मैं संजू जैसे रिश्ते भी देखे हैं और फिर ऋतिक को भी देखा, जिनका तलाक हो चुका है, लेकिन फिर भी वह सुजैन के साथ को पैरेंटिंग को अच्छी तरह से निभा रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी हैं। ऐसे में मैं उन्हें जज करने वाली कौन होती हूं? सलमान काफी कूल हैं और ईमानदारी से बोलूं तो मैं उन्हें शादी करते हुए नहीं देखना चाहती हूं। वह कूल डूड हैं, वह काफी लविंग, केयरिंग हैं और सभी के लिए काफी अच्छे हैं।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved