img-fluid

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी तिथियों में संशोधन

March 31, 2026

उज्जैन। मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीदी की तिथियों में संशोधन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार उज्जैन संभाग, इंदौर संभाग, भोपाल संभाग और नर्मदापुरम संभाग में अब समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 10 अप्रैल से शुरू होगा। पूर्व में इन संभागों में खरीदी एक अप्रैल से शुरू किए जाने का प्रस्ताव था, जिसे अब संशोधित कर दिया गया है। वहीं, उपरोक्त चार संभागों को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी संभागों में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 15 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसानों को न्यूनतम प्रतीक्षा और बेहतर प्रबंधन के साथ उपज विक्रय की सुविधा मिले।


  • उज्जैन जिले में सुचारू व्यवस्था के लिए कुल 197 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए स्लॉट बुकिंग प्रणाली लागू की गई है। किसान अपनी सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर निर्धारित केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे। स्लॉट बुकिंग के लिए किसान एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या स्वयं MP e-Uparjan Portal (www.mpeuparjan.nic.in) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रशासन ने अपील की है कि किसान निर्धारित स्लॉट के दिन संबंधित केंद्र पर पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय करें। प्रशासन ने किसानों से समय पर स्लॉट बुकिंग कर सुचारू खरीदी व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन ने अपील की है कि किसान निर्धारित स्लॉट के दिन संबंधित केंद्र पर पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय करें। प्रशासन ने किसानों से समय पर स्लॉट बुकिंग कर सुचारू खरीदी व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

    Share:

  • बिजली के दाम बढ़ाने और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली

    Tue Mar 31 , 2026
    शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा-1 अप्रैल से हो रही बिजली दर वृद्धि वापस लेने की मांग उज्जैन। प्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल से बिजली के दाम बढ़ाने की घोषणा की गई, वहीं घरेलू गैस के मूल्य भी बढ़ा दिए गए हैं। महंगाई के विरोध में सोमवार को शहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved