img-fluid

अमेरिका ने मध्यप्रदेश को माना खतरनाक राज्य

June 24, 2025

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत के आंतरिक मामलों में लगातार हस्तक्षेप कर उसे बदनाम करने के प्रयास के मामले में अपने नागरिकों को मध्यप्रदेश सहित 10 राज्यों में नहीं जाने की सलाह देते हुए एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकी एडवाइजरी में कहा गया कि मध्यप्रदेश सहित भारत के 10 राज्यों में हिंसा, दुष्कर्म और नस्लवाद जैसे बढ़ते मामले हैं। इसके चलते अमेरिकी नागरिक इन राज्यों में न जाएं। अमेरिका ने मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मिजोरम आदि को खतरनाक राज्य माना है। उधर, अमेरिका के इस फैसले पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अमेरिका की इस तरह की एडवाइजरी हमारे देश को बदनाम करने की एक साजिश है।


Share:

  • मध्यप्रदेश में नई व्यवस्था, अब अस्पताल में ही मिल जाएगा जन्म प्रमाण-पत्र

    Tue Jun 24 , 2025
    भोपाल। मध्यप्रदेश में बेटा-बेटी के जन्म के बाद प्रमाण-पत्र के लिए माता-पिता को भटकना नहीं पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत बच्चों के जन्म के बाद माता-पिता को तुरंत ही बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र मिल सकेगा। प्रमाण-पत्र की महत्ता को देखते हुए जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved