img-fluid

MP में भाजपा पार्षद की दिनदहाड़े हत्या, गोलियों से भूनकर फरार हुए आरोपी

March 31, 2026

दतिया। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया जिले (Datia District) के सेवढ़ा चुंगी चौराहे (Sevdha Toll Junction) पर मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा (BJP Councilor Kallu Kushwaha) की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह की शांत फिजा अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी और चौराहे पर मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कल्लू कुशवाहा रोज की तरह सुबह टहलने के लिए सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावर अचानक सामने आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला और गोली लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


  • पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बताया जा रहा है कि मृतक कल्लू कुशवाहा वार्ड नंबर एक से भाजपा पार्षद थे और क्षेत्र में उनकी सक्रिय राजनीतिक पहचान थी। हालांकि उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। जानकारी के मुताबिक उन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हत्या के एक मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी थी और करीब चार महीने पहले ही वे जमानत पर जेल से बाहर आए थे।

    दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद आम लोगों में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल सेवढ़ा चुंगी चौराहा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

    Share:

  • Mostbet Casino Oyunları: Real Pulla Necə İsgə Analiz Edir və Qazanın

    Wed Apr 1 , 2026
    Mostbet Casino Oyunları: Real Pulla Necə İsgə Analiz Edir və Qazanın Mostbet, online kazino oyunları üzrə müvəffəqiyyətli bir platformadır. Bu platformada real pulla oynamaq üçün istifadəçilər bir neçə adım izləməlidir. Real pulla necə işləyəcəyini başa düşmək üçün, oyunların qaydalarını, deposit və çəkilmə metodlarını öyrənmək lazımdır. Yalnızca bu cür məlumatlar sizə qarşıda hansı imkanların olduğunu anlamağa […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved