
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति (us President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) सितंबर में पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा कर सकते हैं. गुरुवार को पाकिस्तान की मीडिया (Media) में यह खबर छाई हुई थी. लेकिन व्हाइट हाउस (White House) ने इन खबरों का खंडन कर दिया है.
जिया न्यूज ने बकायदा माफीनामा जारी करते हुए कहा कि जियो न्यज बिना वेरिफिकेशन के खबर प्रसारित करने के लिए दर्शकों से माफी मांगते हैं. ARY News के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के स्पष्टीकरण के बाद उन्होंने ट्रंप के दौरे की जगह को वापस ले लिया. बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिाय था कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पाकिस्तान के दौरे की कोई जानकारी नहीं है.
इससे पहले पाकिस्तान के कई टीवी चैनलों ने दावा किया था कि ट्रंप 18 सितंबर को पाकिस्तान का दौरा कर सतके हैं और इसके बाद संभावित रूप से भारत भी जा सकते हैं.
व्हाइट हाउस ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पाकिस्तान दौरा तय नहीं हुआ है. इसी तर्ज पर इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे पास ऐसी कोई घोषणा करने के लिए कुछ नहीं है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved