img-fluid

अमेरिका ने यूक्रेन को पैट्रियट हथियार देने का किया वादा, पुतिन बोले- इसे रूसी मिसाइलें मार गिराएंगी

December 24, 2022

मॉस्को । यूक्रेन और रूस (Ukraine and Russia) के बीच चल रहे युद्ध (war) को अभी कोई अंत नहीं दिख रहा है। वहीं यूक्रेन को दुनिया के कई देश मानवीय और सैन्य सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। सैन्य मदद के तहत अमेरिका (America) ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम (Patriot missile defense system) देने का वादा किया है लेकिन यह मदद रूसी राष्ट्रपति को पसंद नहीं आई है, पुतिन ने कहा कि अमेरिका का पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा।


इस हफ्ते यूक्रेन के लिए अमेरिका ने दी मदद
पेंटागन ने इस हफ्ते यूक्रेन के लिए अतिरिक्त 850 मिलियन अमरिकी डॉलर की सुरक्षा सहायता की घोषणा की थी। इसी के साथ ही सैन्य सहायता में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम शामिल था, जो क्रूज मिसाइलों, कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और विमानों को ऊंचाई में ही गिराने में संभव है।

पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना
पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस का मिसाइल सिस्टम अमेरिका के सिस्टम को मार गिराने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि सभी सशस्त्र संघर्ष बातचीत के माध्यम से खत्म होते हैं। इसका मतलब है कि यूक्रेन आखिरकार शांति के बदले क्षेत्र को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएगा। पुतिन ने कहा जितनी जल्दी कीव यह समझ जाए, उतना अच्छा है।

इससे पहले यूक्रेन में युद्ध पर पुतिन ने कहा था कि रूस संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने का लक्ष्य बना रहा है और यह लड़ाई जल्द से जल्द समाप्त होनी चाहिए।

भारत, रूस ने औद्योगिक सहयोग के आधुनिकीकरण पर कार्य समूह की बैठक आयोजित की
भारत और रूस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आधुनिकीकरण और औद्योगिक सहयोग पर एक कार्यकारी समूह की बैठक की और व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर सरकारी आयोग से संबंधित मुद्दों पर हुई प्रगति की समीक्षा की।

नई दिल्ली में व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग के आधुनिकीकरण और औद्योगिक सहयोग पर भारत-रूस कार्य समूह के नौवें सत्र के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा की गई।

Share:

  • अंडमान सागर में फंसे 190 रोहिंग्या लोगों की भूख-प्यास से मरने की आशंका, UN की ऐजेंसी ने की बचाने की अपील

    Sat Dec 24 , 2022
    वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी और मानवाधिकार समूहों ने दक्षिणी एशिया (southern asia) के देशों से अंडमान सागर में कई हफ्तों से भटक रही एक नाव पर सवार लगभग 190 रोहिंग्या शरणार्थियों को बचाने की अपील की है। यूएन शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर (एशिया-पैसिफिक) ने ट्वीट कर कहा कि अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी (Andaman […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved