img-fluid

कई बीमारियों से दूर रखता है लहसुन, आप भी जरूर जान लें सेहत संबंधी फायदें

April 06, 2026

नई दिल्ली। इस समय भीषण गर्मी के बीच कई जगह बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। ऐसे में हमें सेहत का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है। लोग बीमारियों से बचाव के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपना रहे हैं। इन घरेलू नुस्खों में लहसुन भी शामिल है। लहसुन (Garlic) कई तरह की समस्याओं को दूर करता है। अगर आपको खांसी है तो लहसुन इसे दूर करने में असरकारी साबित हो सकता है। क्या आप जानते है कि लहसुन के की सूखी कली खाने के बहुत फायदे होंते हैं।

पेट साफ करता है लहसुन
आज की भागदौड़ भरी लाइफ में पेट दर्द की समस्या आम बात हो गई है। लेकिन लहसुन का सेवन करने से आपकी पेट दर्द की समस्या दूर जाती है। लहसुन की कलियों को भूनकर खाने से पेट दर्द ठीक हो जाता है। इसलिए पुरुषों को लहसुन की कलियां खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए जिन लोगों का पेट दर्द (stomach pain) की परेशानी होती है उन्हें लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।



  • लहसुन से ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल
    लहसुन की हर दिन कुछ कलियां खाने से ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिनको ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उनके लिए लहसुन बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर (blood pressure) के मरीज ठीक रहते हैं। इसलिए डॉक्टर भी पुरुषों को लहसुन खाने की सलाह देते हैं।

    खराश से मिलती है निजात
    लहसुन का इस्तेमाल करने से गले की खराश(Sore throat) से निजात मिलती है। अगर किसी को लगातार गले में खराश हो रही है तो उसे लहसुन खाना चाहिए। जबकि सर्दी भी लहसुन खाने से दूर होती है। इसलिए कोरोनाकाल में लहसुन का सेवन करना फायदेमंद माना जा रहा है।

    शरीर के खराब तत्व निकालता है बाहर
    लहसुन हमारे शरीर से विषाक्त तत्व(Toxic elements) बाहर निकालता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि रात को सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाएं। इससे यूरिन के माध्यम से शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकलते हैं। भुना हुआ लहसुन पौरुष शक्ति को बढ़ाता है। इसमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन (Testosterone hormone) बढ़ाने का गुण पाया जाता है।

    रात में फायदेमंद होता है लहसुन
    पुरुषों को रात में लहसुन जरूर खाना चाहिए। क्योंकि लहसुन में एलीसिन नाम(Allicin Name) का पदार्थ पाया जाता है जो पुरुषों के मेल हार्मोन को ठीक रखता है। इसके अलावा लहसुन का सेवन करने से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का खतरा भी दूर होता है। लहसुन में भारी मात्रा में विटामिन और सेलेनियम (Selenium) भी पाया जाता है, जिससे स्पर्म क्वालिटी बढ़ती है। इसलिए पुरुष अगर रात में सोने से पहले लहसुन की पांच कलियां भी खा लेंगे तो उन्हें बहुत फायदे मिलते हैं। इसलिए पुरुषों को लहसुन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना के उद्देश्‍य के लिए हैं इन्‍हें किसी चिकत्‍सक के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता व सटीकता की जांच का दावा नही करते ,कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • शरीर में इन बदलाव को न करें इग्‍नोर, vitamin C की कमी आंखों को पहुंचा सकती है नुकसान

    Mon Apr 6 , 2026
    नई दिल्ली। विटामिन C शरीर के लिए बहुत जरूरी है। महिलाओं को एक दिन में 75 मिलीग्राम जबकि पुरुषों को 90 मिलीग्राम विटामिन C की आवश्कता होती है। हमारा शरीर ना तो खुद विटामिन सी (vitamin C) बना पाता है और ना ही इसे स्टोर कर पाता है। इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved